Kashipur Violence: अल्लीखां में उपद्रव की स्क्रिप्ट कानपुर जैसी..! संदिग्धों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kashipur Violence: अल्लीखां में उपद्रव की स्क्रिप्ट कानपुर जैसी..! संदिग्धों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

On: September 22, 2025 4:51 AM
Follow Us:

अचानक जुलूस ने लिया हिंसक रूप

काशीपुर के मौहल्ला अल्लीखां में रविवार देर शाम निकाले गए जुलूस ने तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि “आई लव मोहम्मद” लिखी तख्तियाँ लेकर सैकड़ों युवक बिना किसी अनुमति के सड़क पर उतरे। धीरे-धीरे जुलूस भीड़ में तब्दील हो गया और स्थिति बिगड़ने लगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस गाड़ी पर पथराव, जवान घायल

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची डायल 112 की पुलिस गाड़ी पर उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ दिया।

कानपुर विवाद की तर्ज पर दोहराया गया घटनाक्रम

इस घटना की पटकथा कहीं न कहीं हाल ही में कानपुर में हुए “आई लव मोहम्मद” बोर्ड विवाद की तरह ही लिखी गई। वहाँ भी धार्मिक नारों और प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन ने तनाव बढ़ाया था और पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी थी। काशीपुर में भी उसी तरह बिना अनुमति जुलूस निकाला गया और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया।

सीओ के नेतृत्व में पुलिस का मोर्चा

जुलूस और पथराव की सूचना के बाद सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। लाठीचार्ज के बाद भीड़ इधर-उधर भाग खड़ी हुई। देर रात तक इलाके में दबिश दी जाती रही और संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उपद्रव करने वाले युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो खंगाले जा रहे हैं। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, माहौल बिगाड़ने में कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाने की भूमिका निभाई थी।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सभी संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती

फिलहाल मौहल्ला अल्लीखां में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

यह भी पढें- काशीपुर में जुलूस के समय हंगामा, अलीखां इलाके में उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी पर किया पथराव*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment