अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chamoli : नंदानगर में आपदा पीड़ितों के विस्थापन की जद्दोजहद, मुख्यमंत्री धामी ने किया दौरा

On: September 20, 2025 7:42 AM
Follow Us:

चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा के बाद अब विस्थापन की बड़ी चुनौती सामने खड़ी हो गई है। प्रशासन लगातार प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में शिफ्ट कर रहा है, लेकिन कई ग्रामीण अपने घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रशासन ने अब तक घर क्षतिग्रस्त होने से बेघर हुए 84 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है, जहां उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

इस आपदा में लापता पांच और लोगों के शव बरामद हुए, जिससे मृतकों की संख्या सात तक पहुंच गई है। वहीं, दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार कर रही हैं। आपदा में 15 से अधिक मकान पूरी तरह मलबे में दब गए हैं, जबकि कई अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नंदानगर पहुंचे। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

यह भी पढें- चमोली आपदा में बचाव अभियान पूरा, मलबे से पाँच शव मिले, लापता की खोज अभी जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment