अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun में बादल फटने पर पीएम मोदी और अमित शाह ने CM धामी से फोन पर बात कर सहायता का दिया आश्वासन

On: September 16, 2025 9:58 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर संपर्क कर प्रभावित हालात की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत और बचाव कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर सक्रिय हैं।

सीएम धामी ने स्वयं देहरादून जिले के सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को सुरक्षित आश्रय, भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

वहीं, भारी बारिश के चलते सहस्त्रधारा में बादल फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग लापता हैं। कई दुकानें, सड़कें और पुल बह गए हैं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

यह भी पढें-जमीन अधिग्रहण में बड़ा फैसला: देहरादून के नौ गांवों के परिवारों को अब तीन गुना अधिक मिलेगा मुआवजा*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

Leave a Comment