अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के सहस्रधारा में भारी बारिश से उत्पन्न तबाही, भूस्खलन से होटल और दुकानें मलबे में समाई

On: September 16, 2025 3:22 AM
Follow Us:

देहरादून में मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार आधी रात सहस्रधारा के कर्लीगार्ड क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा ने कहर बरपा दिया। भारी बारिश के यलो अलर्ट के बीच अतिवृष्टि से सड़क, पुलिया, होटल, रिसॉर्ट और दुकानें मलबे में समा गईं। लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की चेतावनी दी है।

रात लगभग एक बजे सहस्रधारा-सलोना मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा और जलस्तर सड़क पर आ गया। मलबा घरों में प्रवेश करने से लोग जाग गए और मोबाइल पर वीडियो बनाकर एक-दूसरे को सूचित करते नजर आए। वीडियो में लोग सहस्रधारा मार्ग कटने की बात कर रहे हैं। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन से मलबा हटाने की कार्रवाई रात ही शुरू कर दी गई।

वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास पानी वाले बैंड के समीप रात साढ़े नौ बजे भूस्खलन हुआ। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि मूसलधार वर्षा के चलते भूस्खलन हुआ है। वन विभाग की टीम व जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।

यह भी पढें- Dehradun: देहरादून-बेंगलुरु मार्ग पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment