शौक का नया चलन! उत्तराखंड में VIP नंबर का हड़कंप, 0001 नंबर बिका 7.49 लाख में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शौक का नया चलन! उत्तराखंड में VIP नंबर का हड़कंप, 0001 नंबर बिका 7.49 लाख में

On: September 12, 2025 10:41 AM
Follow Us:

शौक आजकल लोगों की पहचान बन गया है। सिर्फ लग्जरी गाड़ी ही नहीं, बल्कि वीआईपी नंबर भी स्टेटस सिंबल बन चुके हैं। हल्द्वानी में इसी क्रेज का उदाहरण देखने को मिला, जहाँ वाहनों के लिए आयोजित नीलामी में ‘यूके 04 एआर-0001’ नंबर निर्धारित कीमत से करीब सात गुना महंगा बिककर 7.49 लाख रुपये में बिक गया।

वाहन मालिक फैंसी नंबर पाने के लिए बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं। एआर सीरीज के दो नंबर तो 12.56 लाख रुपये में बिक चुके हैं। यह नीलामी परिवहन विभाग के लिए भी राजस्व बढ़ाने का एक अहम जरिया बन गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नीलामी प्रक्रिया का विवरण
संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह के मुताबिक, करीब 500 से अधिक नंबरों को फैंसी श्रेणी में रखा गया था। इन नंबरों की बुकिंग राशि 2 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक तय की गई थी। चार दिनों की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के अंत में एआर सीरीज के नंबरों पर सबसे ज्यादा बोली लगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बोलियां और परिणाम:

यूके 04 एआर-0001 → 7.49 लाख रुपये में बिका

यूके 04 एआर-0009 → 5.07 लाख रुपये में बिका

यूके 04 एआर-0007 → 3.31 लाख रुपये में बिका

यूके 04 एआर-0003 → 1.57 लाख रुपये में बिका

बोली की शुरुआत एक लाख रुपये से हुई थी और प्रतिस्पर्धा के चलते कीमतें बढ़ती गईं। सभी सफल बोलीदाताओं को तय समय में अपनी राशि जमा करनी होगी। अगर राशि नहीं जमा हुई तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी।

यह प्रक्रिया न केवल राजस्व में इजाफा कर रही है, बल्कि वीआईपी नंबरों के प्रति लोगों में बढ़ती उत्सुकता को भी दर्शा रही है। वाहन मालिक इस नए ट्रेंड को अपनाकर अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हैं।

यह भी पढें- प्रधानमंत्री नवीनचंद्र राम गुलाम आज देहरादून पहुंचेंगे, राज्य के विभिन्न स्थलों का करेंगे अवलोकन।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment