अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी अविवाहित रहते हुए बनीं मां, ऋषिकेश में बच्चे को दिया जन्म

On: September 10, 2025 10:50 AM
Follow Us:

प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी ने एक साहसिक कदम उठाते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्धति की मदद से सिंगल मदर बनने का फैसला किया और ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। देवी ने बिना विवाह के बच्चे को जन्म देकर समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को चुनौती दी है। एम्स प्रशासन के अनुसार, उन्होंने जर्मनी में स्पर्म बैंक पद्धति से गर्भधारण किया था। बच्चे के स्वस्थ जन्म के बाद देवी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देवी द्वारा ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाने पर विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा नेताओं ने हंगामा किया और जय श्रीराम के नारों से कार्यक्रम रोक दिया था। उस समय देवी ने धमकियों का भी दावा किया था।

छपरा जिले की रहने वाली देवी भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही में अपने सभ्य गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा भोजपुरी गानों में अश्लीलता का विरोध किया है। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘पिया गईले कलकतवा ए सजनी’, ‘कुएं का ठंडा पानी’, ‘परवल बेचे जाईब भागलपुर’, ‘ओ गोरी चोरी-चोरी’, ‘परदेसिया परदेसिया’, ‘पिया बंसिया बजावे आधी रतिया’, ‘दिल तुझे पुकारे आजा’, ‘अंगुरी में डसले बिया नगिनिया’ शामिल हैं।

भोजपुरी गायिका देवी को ऋषिकेश की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य बेहद पसंद है। कोविड काल में उन्होंने यहां लंबा समय बिताया और गंगा की धारा व वादियों की सुकून भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। गुरू पूर्णिमा के मौके पर उन्होंने अपने गुरुओं को भी याद किया था। देवी कई बार ऋषिकेश आ चुकी हैं और यहां का हर अनुभव उनके लिए खास रहा है।

यह भी पढें- प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, धामी ने तैयारियों की ली समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police investigating Haldwani robbery news crime scene at Goraparav

Haldwani Robbery News: हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के फड़ पर असलहों के दम पर लाखों की डकैती, मचा हड़कंप

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Leave a Comment