अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:होटल कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी, फिर हत्या; क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया प्लान

On: September 10, 2025 7:57 AM
Follow Us:

कलियर के बेडपुर गांव में एक होटल व्यवसायी के बेटे के अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी, लेकिन फिरौती की मांग के बाद युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को हरिद्वार के सुमननगर में नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक दिव्यांग दर्जी अमजद भी शामिल है। बताया गया कि उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर वारदात की साजिश रची थी।

पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के अनुसार, होटल व्यवसायी नसीर ने 20 वर्षीय बेटे अनवर के लापता होने और फिरौती की मांग की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि अमजद और फरमान नामक आरोपी ने छह सितंबर की शाम अनवर को दुकान पर बुलाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक में लपेटकर फरमान मोटरसाइकिल से ले जा रहा था, लेकिन टायर पंचर होने पर अमजद ने ई-रिक्शा किराए पर लेकर शव नहर में फेंका।

इसके बाद आरोपी अनवर के जीजा से फिरौती की रकम वसूलने के लिए पहुंचे। फिरौती मिलने के बाद दोनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से उपयोग की गई बाइक, ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और प्लास्टिक बोरा बरामद कर लिया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड आपदा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मॉरीशस पीएम रामगुलाम भी कल देहरादून में करेंगे आगमन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment