अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में आपदा से उबरने को केंद्र से मांगी मदद, 5700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव भेजा

On: September 9, 2025 5:23 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इस मानसून में आई भारी आपदा के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से 5700 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया है। केंद्रीय टीम नुकसान का आंकलन करने के लिए राज्य का दौरा कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी जल्द ही क्षेत्र का दौरा करने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान केंद्रीय अंतर मंत्रालय की सात सदस्यीय टीम ने देहरादून में बैठक कर आपदा से हुई क्षति का आकलन शुरू किया। टीम ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में हवाई व स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों व प्रभावित लोगों से बातचीत की। उनकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त राहत सामग्री, राशन, सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ फसल, पेयजल लाइनों व सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के आदेश दिए। इसके अलावा, नदी-नालों के किनारे अवैध निर्माण पर सख्त रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

केंद्रीय टीम मंगलवार को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल का दौरा करेगी और शाम तक देहरादून लौट जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले इस मदद की स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढें- Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक की भयानक टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल हालत गंभीर।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment