अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में भारी बारिश के बीच टैक्सी पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, चालक और सवार बाल-बाल बचे

On: September 2, 2025 8:16 AM
Follow Us:

नैनीताल में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हल्द्वानी मार्ग पर खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। आम पड़ाव के पास एक टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर की चपेट में आ गई। हादसे में वाहन चालक और सवार गंभीर रूप से नहीं घायल हुए, केवल मामूली चोटें आईं। दोनों को पुलिस ने सुरक्षित निकालकर हल्द्वानी इलाज के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, देहरादून स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सुभाष चौहान मंगलवार को किसी कार्य से नैनीताल हाईकोर्ट जा रहे थे। वाहन हरिद्वार निवासी श्याम कुमार चला रहे थे।

वाहन आम पड़ाव के पास ही था कि अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर नीचे गिरा और टैक्सी के बोनट पर जा लगा। चालक ने बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। हादसे के कारण सड़क पर वाहन जाम लग गया।

सूचना पाकर ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा ने बताया कि दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

यह भी पढें- उत्तराखंड : मसूरी गोलीकांड की 31वीं वर्षगांठ, सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Leave a Comment