अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Rudraprayag News: मुनकटिया में वाहन पर भारी बोल्डर गिरने से दो की मौत

On: September 1, 2025 4:57 AM
Follow Us:

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहे यात्री वाहन पर अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल 11 सवारियां थीं।

स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों ने घायलों को तुरंत सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।

मृतक:

रीता, पत्नी उदय सिंह, 30 वर्ष, सियालब, उत्तरकाशी

चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, 50 वर्ष, सियालब, उत्तरकाशी

गंभीर रूप से घायल:

नवीन सिंह रावत, 35 वर्ष, सियालब, उत्तरकाशी (रेफर)

ममता, 29 वर्ष, सियालब, उत्तरकाशी (रेफर)

प्रतिभा, 25 वर्ष, सियालब, उत्तरकाशी

उत्तराखंड में लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार, मानसून चरम पर है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

Leave a Comment