Uttarakhand: भालू की पित्त और चरस के साथ तस्कर पकड़ा गया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: भालू की पित्त और चरस के साथ तस्कर पकड़ा गया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़

On: August 28, 2025 11:39 AM
Follow Us:

पिथौरागढ़ में पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को भालू की पित्त और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भालू की पित्त की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। आरोपी नेपाल से पिथौरागढ़ इसे बेचने के लिए ला रहा था।

बुधवार देर रात धारचूला के गलाती पुल के पास पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पूछताछ के दौरान आरोपी सूर्य बहादुर बूड़ाथोकी, निवासी सर्मी गांव, जिला डोल्पा, भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसके पास से 175 ग्राम भालू की पित्त और 2.3 किलो चरस बरामद की।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं 40, 49, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस के अनुसार, बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.6 लाख रुपए है। गिरफ्तारी टीम में एसआई अंबी राम आर्य, प्रभारी तहसीलदार दमन शेखर राणा, एसआई विशन सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, तनुजा वर्मा, एसओजी के हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र नगरकोटी, सोनू कार्की, गोविंद रौतेला और वन दरोगा राम सिंह कुंवर व जय प्रकाश सिंह शामिल रहे।

यह भी पढें- बागेश्वर: महिला ने सरयू नदी में कूदकर की आत्महत्या, शव पुलिस ने बरामद किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment