उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी में मलबा जमने से बनी झील ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसी कारण यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला पुल भी डूब गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलकर राहत-बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।
धराली आपदा के बाद उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे अब तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाया है। हर्षिल में भागीरथी नदी में बनी झील के कारण गंगोत्री हाईवे का लगभग सौ मीटर हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। वहीं, चमोली के थराली क्षेत्र के बरमाडी गांव में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे ग्रामीण वर्षा के दौरान सतर्क और रतजगा कर रहे हैं।
यह भी पढें-“देहरादून मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए नया प्रोटोकॉल, मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत”






