अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: हरिद्वार में जीएसटी चोरी का भंडाफोड़, तीन फर्मों से राज्य कर विभाग ने वसूले 2.10 करोड़

On: August 19, 2025 3:14 PM
Follow Us:

हरिद्वार। राज्य कर विभाग ने लक्सर क्षेत्र में आयरन और स्टील से जुड़ी तीन बड़ी फर्मों पर छापेमारी कर जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। विभाग की कार्रवाई में कच्चे और तैयार माल के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी पाई गई। जांच के दौरान ही विभाग ने तत्काल 2.10 करोड़ रुपये का टैक्स वसूल किया।

जानकारी के मुताबिक, फर्मों पर अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने और अपने रिटर्न में कैश भुगतान शून्य दिखाने का आरोप है। विभागीय अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान फर्मों के निर्माण स्थलों से सभी अभिलेख जब्त कर लिए हैं। अब मामले की जांच विभाग की विशेष इकाई करेगी और जांच पूरी होने के बाद टैक्स की अंतिम वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य कर आयुक्त सोनिका ने साफ कहा कि टैक्स चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो भी इकाइयां कर चोरी या बकाया भुगतान में लापरवाही करती हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस छापेमारी अभियान में उपायुक्त दीपक कुमार, उपायुक्त मनीषा सैनी और उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए आगे भी इसी तरह सघन कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में पहचान छिपाकर अपराध करने वालों पर शिकंजा, चलेगा ऑपरेशन कालनेमि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment