अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun News: बारिश थमते ही बढ़ी बीमारियां, दून अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

On: August 19, 2025 8:14 AM
Follow Us:

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को मरीजों की असामान्य भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों में जहां अस्पताल की ओपीडी लगभग दो से ढाई हजार के बीच रहती है, वहीं इस बार यह संख्या 2700 के पार पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लगातार छुट्टियों और बारिश थमने के बाद मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।

ओपीडी में लंबी कतारें, दवा काउंटर पर इंतजार

अस्पताल के विभिन्न विभागों के बाहर सुबह से ही मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर बाद भी हालात यही बने रहे। दवा वितरण केंद्र पर भी भीड़ इतनी रही कि मरीजों और तीमारदारों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग में भी दिनभर जांच कराने वालों की भीड़ बनी रही।

छुट्टियों और बारिश के बाद बढ़ा दबाव

दून मेडिकल कॉलेज केवल देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल और आसपास के पहाड़ी जिलों के लिए प्रमुख उपचार केंद्र है। यहां उत्तर प्रदेश और हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों से भी मरीज बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। बीते सप्ताह लगातार वर्षा और पर्वतीय मार्ग बाधित रहने के कारण मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टियों के चलते ओपीडी बंद या सीमित समय के लिए खुली रही। रविवार को भी अवकाश के कारण मरीज नहीं पहुंच पाए। यही वजह रही कि सप्ताह के पहले ही दिन मरीजों का दबाव दोगुना हो गया।

मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ोतरी

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि छुट्टियों के बाद ओपीडी खुलने से भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। इसके अलावा मौसम बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के पहले दिन आमतौर पर भीड़ रहती है, लेकिन इस बार संख्या सामान्य से कहीं अधिक रही।

प्रमुख विभागों में मरीजों की संख्या

मेडिसिन विभाग : 607

इमरजेंसी : 283

हड्डी रोग : 279

चर्म रोग : 245

स्त्री एवं प्रसूति रोग : 201

ईएनटी : 179

बाल रोग : 170

एएनसी : 101

डॉ. बिष्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मरीजों का दबाव बना रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता बरतें और लक्षण दिखने पर समय पर अस्पताल पहुंचें।

यह भी पढें- SC के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया, खरगे ने की घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment