उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में गुरुवार को जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उपप्रमुख पदों के लिए मतदान हुआ। ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और टिहरी में अध्यक्ष पद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। बाकी पदों के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे खत्म हुआ। साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और शाम तक नतीजे आ गए।
भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश में जिला पंचायत के 11 अध्यक्ष पदों में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। ब्लॉक प्रमुख के 70% और ग्राम प्रधान के 85% पदों पर भी भाजपा का कब्जा रहा। हालांकि देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हार को लेकर उन्होंने समीक्षा करने की बात कही।
धराली और हर्षिल आपदा को देखते हुए भाजपा ने जीत का जश्न नहीं मनाने का फैसला लिया। वहीं कांग्रेस ने देहरादून में जीत के बाद आतिशबाजी और जुलूस निकाले।
प्रमुख सीटों पर नतीजे
देहरादून जिला पंचायत: अध्यक्ष – कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। उपाध्यक्ष – कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को हराया।
चमोली: अध्यक्ष – दौलत सिंह बिष्ट (19 वोट), विपक्षी रमा राणा (5 वोट), 2 मत निरस्त। उपाध्यक्ष – लक्ष्मण सिंह (15 वोट), जयप्रकाश (11 वोट)।
पिथौरागढ़ कनालीछीना: भाजपा के महिमन कन्याल (26 वोट) ने कांग्रेस के प्रशांत भंडारी (7 वोट) को हराया।
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष – हेमा गैंडा (भाजपा) विजयी।
ब्लॉक प्रमुख पदों के नतीजे
अल्मोड़ा जिले में:
सल्ट – कंचन रावत (कांग्रेस, निर्विरोध)
स्याल्दे – मथुरा दत्त (भाजपा)
भैंसियाछाना – नीमा आर्या (भाजपा)
हवालबाग – हिमानी कुंडू (भाजपा)
चौखुटिया – चेतना नेगी (भाजपा)
ताकुला – मीनाक्षी आर्या (भाजपा, निर्विरोध)
लमगड़ा – त्रिलोक रावत (भाजपा)
धौलादेवी – लीला बिष्ट (कांग्रेस)
ताड़ीखेत – बबली मेहरा (निर्दलीय)
भिकियासैंण – सतीश नैनवाल (भाजपा)
द्वाराहाट – आरती किरौला (कांग्रेस)
पिथौरागढ़ धारचूला: भाजपा की मंजुला बुदियाल विजयी (27 वोट), कांग्रेस की पूजा ग्वाल (13 वोट)।
कालसी ब्लॉक: भाजपा की सावित्री चौहान और उनकी पूरी टीम विजयी।
यूएस नगर: सात ब्लॉक प्रमुख में से तीन पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध। बाकी में जसपुर – अनूप कौर (भाजपा), बाजपुर – सुखमन औलख (कांग्रेस), गदरपुर – ज्योति ग्रोवर (भाजपा), रुद्रपुर – रीना गौतम (भाजपा बागी)।
बेतालघाट: अंकित साह (20 वोट) ने गरिमा नैनवाल (11 वोट) को हराया।
कांग्रेस की मजबूती
पिथौरागढ़ बेरीनाग – निर्दलीय संगीता विजयी।
रामनगर – निर्दलीय मंजू नेगी जीतीं, उपज्येष्ठ उपप्रमुख कांग्रेस के संजय नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख निर्दलीय मीना रावत।
लोहाघाट – भाजपा के महेंद्र सिंह ढेक (18 वोट), पाटी – कांग्रेस पृष्ठभूमि के शंकर सिंह अधिकारी (36 वोट) ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।
चकराता – सभी तीनों पद कांग्रेस के खाते में।
रुद्रप्रयाग जखोली – विनीता चमोली (कांग्रेस) जीतीं। ऊखीमठ – पंकज शुक्ला (कांग्रेस) एक वोट से विजयी।
भाजपा की जीत वाले क्षेत्र
बागेश्वर गरुड़ व कपकोट – भाजपा प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पद जीते।
बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष – शोभा आर्या (भाजपा) 12 मतों से जीतीं, उपाध्यक्ष – विशाखा खेतवाल (भाजपा)।
लैंसडाउन जरीखाल – रणवीर सजवान (भाजपा) विजयी।
चुनावी बवाल और तनावपूर्ण माहौल
द्वाराहाट में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में टकराव, ईंट-पत्थर चले, पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली।
नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस नेताओं पर समर्थकों के अपहरण का आरोप लगाया।
बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान छह राउंड फायरिंग।
पूरी चुनावी प्रक्रिया
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 11 अगस्त को नामांकन के साथ शुरू हुई थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद: 5 निर्विरोध, बाकी 7 के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में।
उपाध्यक्ष पद: 2 निर्विरोध, बाकी 9 जिलों में 20 प्रत्याशी।
ब्लॉक प्रमुख पद: 17 निर्विरोध, 71 के लिए 151 प्रत्याशी।
ज्येष्ठ उपप्रमुख: 152 प्रत्याशी।
कनिष्ठ उपप्रमुख: 132 प्रत्याशी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार सभी चुनाव निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से हुए और शाम तक सभी नतीजे घोषित कर दिए गए।
यह भी पढें- देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्ज़ा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत






