अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

07 अगस्त को देहरादून में निकलेगी श्री टपकेश्वर शोभायात्रा, शहर का यातायात प्लान जारी – जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित

On: August 6, 2025 11:24 AM
Follow Us:

देहरादून में आगामी 07 अगस्त (गुरुवार) को श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य यात्रा सुबह 11 बजे शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर टपकेश्वर मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर देहरादून पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शोभायात्रा का निर्धारित मार्ग

शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – पलटन बाजार – घंटाघर – बिंदाल – कैंट क्षेत्र – डाकरा बाजार – गढ़ी कैंट चौक – टपकेश्वर मंदिर।

यातायात व्यवस्था में होंगे ये प्रमुख बदलाव

शिवाजी धर्मशाला से यात्रा प्रारंभ होने पर

निरंजनपुर मंडी लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहन जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार रोका जाएगा।

सहारनपुर चौक की ओर आने वाले मार्ग बंद

बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं आएगा।

बल्लीवाला से वाहन कमला पैलेस की ओर और लक्ष्मण चौक से पार्क रोड की ओर डायवर्ट होंगे।

झंडा बाजार प्रवेश के बाद

सहारनपुर चौक पर ट्रैफिक सामान्य होने पर पहले के सभी डायवर्जन समाप्त कर दिए जाएंगे।

घंटाघर पहुंचने पर

घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले वाहन दर्शनलाल चौक की ओर भेजे जाएंगे।

बल्लूपुर से आने वाला ट्रैफिक – बल्लूपुर > किशननगर चौक > बिंदाल चौकी कट > दिलाराम चौक होते हुए कैंट क्षेत्र में डायवर्ट किया जाएगा।

बिंदाल कट पार होने के बाद

शोभायात्रा के पिछले हिस्से के बिंदाल पार करने पर ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।

पोस्ट ऑफिस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था

वाटिका तिराहा से आने वाले वाहन आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजे जाएंगे।

पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा की ओर जाने वाला यातायात रोका-रोकी कर निकाला जाएगा।

डाकरा रोड पार होने पर

यात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड पार करते ही सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

विशेष निर्देश

शोभायात्रा मार्ग पर प्रातः 09:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

देहरादून पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शोभायात्रा मार्ग का उपयोग न करते हुए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस सहयोग से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि सुरक्षा व श्रद्धा से भरे इस आयोजन को भी सफल बनाया जा सकेगा।

यह भी पढें- हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी से ऊपर, बहादराबाद की फैक्ट्री में घुसे पानी से 52 मजदूरों का रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga River Rafting Season: गंगा की तेज लहरों में फिर शुरू हुआ रोमांच, आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान

Dehradun MDMA Drug News: देहरादून में हाइप्रोफाइल MDMA ड्रग के साथ फिर दो छात्र गिरफ्तार, महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे नशा तस्करी

​Dehradun BJP Councillor House Robbery 2026: 20 दिन में भरोसा जीतकर नौकर ने दी वारदात को अंजाम, परिवार को नशीला खाना खिलाकर उड़ाए लाखों

​Pakistan Airstrike in Afghanistan: हेलमंद प्रांत में बड़ा हमला, 22 लोगों की मौत और भारी तबाही

​Dehradun Hyundai Car Service Center Fire: सुभाषनगर में तड़के भीषण हादसा, बिल्डिंग से भी ऊंची उठीं लपटें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

Leave a Comment