अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांवड़ यात्रा में दर्दनाक मोड़, हरिद्वार में हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत

On: July 19, 2025 9:08 AM
Follow Us:

श्रावण मास के कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से कांवड़ लेने आए दो युवकों की चंडी पुल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार तड़के हुआ, जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर बढ़ रहे थे। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बाइक का फिसलना माना जा रहा है।

चंडी पुल के बीचोंबीच दो घायल युवकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर रोडीबेलवाला चौकी से पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। उसे फौरन जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस द्वारा की गई पहचान में मृतकों के नाम सुरेश पुत्र भगवान स्वरूप, निवासी शाहाबाद थाना बबराला, और अरविंद पुत्र सोमपाल, निवासी चकरपुर थाना केला देवी, जिला संभल (उत्तर प्रदेश) बताए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

हर साल लाखों श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचते हैं, लेकिन ऐसे हादसे यात्रियों और उनके परिवारों के लिए पीड़ा और शोक का कारण बन जाते हैं। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : पंतनगर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment