उत्तराखंड निवेश महोत्सव: पंतनगर एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रुद्रपुर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब उत्तराखंड सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग के उपलक्ष्य में “निवेश उत्सव” का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव को उत्तराखंड के आर्थिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और कहा कि यह निवेश राज्य में रोजगार, औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे इस आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

यह निवेश उत्सव राज्य की निवेश नीति की सफलता और उत्तराखंड को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में मतांतरण रैकेट का भंडाफोड़, हिंदू से मुस्लिम बने रहमान ने संभाली गिरोह की कमान

Leave a Comment