अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: लक्सर रेलवे क्वार्टर में महिला का सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस को युवक की तलाश

On: July 17, 2025 4:51 PM
Follow Us:

लक्सर की रेलवे कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद क्वार्टर से भीषण दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है, जब कॉलोनी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि आसपास के एक बंद रेलवे क्वार्टर से तेज दुर्गंध आ रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर एक महिला का नग्न अवस्था में शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत को कई दिन बीत चुके हैं। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआई मनोज गेरौला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जिस क्वार्टर से शव मिला, वहां पहले एक अधेड़ महिला और एक युवक साथ रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक एक अन्य महिला भी अक्सर वहां आती-जाती देखी जाती थी। हालांकि, शव किस महिला का है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं, महिला के साथ रहने वाला युवक भी घटना के बाद से गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त और मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढें- देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिए वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment