अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को QR कोड लगाने की जरूरत क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और उत्तराखंड सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

On: July 15, 2025 7:49 AM
Follow Us:

सावन का पावन महीना शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा का सिलसिला तेज हो गया है। लाखों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के उद्देश्य से एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर QR कोड लगाना अनिवार्य किया गया है।

सरकार के इस फैसले के अनुसार, हर दुकान पर लगाया जाने वाला QR कोड उस दुकान के मालिक की पूरी पहचान और जानकारी को दर्शाएगा। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उठाया गया है। हालांकि, अब इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों से पूछा है कि दुकानों पर QR कोड लगाने के आदेश के पीछे क्या कारण हैं। जस्टिस एमएम सुंद्रेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए दोनों राज्यों को अगले मंगलवार तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान यूपी और उत्तराखंड की ओर से पेश हुए एडवोकेट जनरल जीतेंद्र कुमार सेठी ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। लेकिन याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील शादान फरासत ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा अगले 10 से 12 दिनों में समाप्त हो जाएगी, इसलिए इतनी देर करना व्यर्थ होगा। इस पर सहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को केवल एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के जवाब पर टिकी हैं, जिसमें उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि QR कोड लगाने का यह निर्णय क्यों लिया गया और इसके पीछे क्या उद्देश्य है।

यह भी पढें- देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​UPI MDR Charge Above ₹2000: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर केंद्र के आदेश पर रोक से इनकार

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​UP Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी का तांडव, 60 घंटे में 56 की मौत और 1000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

Leave a Comment