अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरीश रावत का वादा: 2027 में कांग्रेस आई तो गैरसैंण बनेगी स्थायी राजधानी

On: July 14, 2025 7:58 AM
Follow Us:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने का मुद्दा उठाया है। सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि यदि उत्तराखंड की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत देती है, तो गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाएगा। यह बयान प्रदेश की सियासत में नई बहस को जन्म दे रहा है।

हरीश रावत ने पोस्ट में अपनी पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि जब गैरसैंण में रात में 20 लोग भी नहीं रुकते थे, तब कांग्रेस सरकार ने वहां 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था विकसित की थी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन की नींव रखी गई थी और पांच हजार लोगों की आवासीय क्षमता वाले भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू हुआ था। साथ ही 57 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा विकास के लिए एजेंसियां तय की गई थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह कहने का कोई अधिकार नहीं कि जब उन्हें मौका मिला था तो उन्होंने गैरसैंण को राजधानी क्यों नहीं बनाया। उन्होंने साफ संदेश दिया कि 2027 में कांग्रेस को जनसमर्थन मिला तो वह इस सपने को साकार करके दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद प्रदेश को पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों को भी याद किया।

इसके अतिरिक्त, हरीश रावत ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य निर्धारण में पहले ही देरी होती रही है, लेकिन अब स्थिति यह है कि कीमतें घोषित ही नहीं की जा रही हैं। इस बीच खेतों में नया गन्ना भी तैयार हो गया है और बरसात के बाद उसकी कटाई शुरू हो जाएगी, लेकिन किसानों को अभी तक मूल्य का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : रास्ते के विवाद में दो भाइयों के बीच कहासुनी, बड़े भाई की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment