Doon Prime News
uttarakhand

इस जिले में बनेगी कुमाऊं की सबसे बड़ी झील, सर्वे हुआ पूरा

कुमाऊं की सबसे बड़ी झील भीमताल है लेकिन अब इस से भी बड़ी झील कुमाऊं में बनने जा रही है। इस झील को सिंचाई विभाग विकसित करेगा। सिंचाई विभाग द्वारा झील का सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही इस झील के निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।

यहां बनने जा रही है कुमाऊं की सबसे बड़ी झील

सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले में स्थित देवलथल क्षेत्र के मेलापानी में कुमाऊं की सबसे बड़ी झील बनने जा रही है। इस कृत्रिम झील की लंबाई दो किलोमीटर होगी। इस झील को सिंचाई विभाग बनाएगा। बता दें कि झील के सर्वे का काम भी पूरा हो गया है। इस झील के बनने के बाद पिथौरागढ़ को एक और नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सौगात मिलेगी।

भीमताल है कुमाऊं की सबसे बड़ी झील

बता दें कि कुमाऊं मंडल के अंतर्गत नैनीताल को झीलों की नगरी या सरोवर नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां पर नैनी झील, भीमताल, सड़ियाताल, खुर्पाताल, नौकुचियाताल, सातताल, हरीशताल जैसी कई झीलें हैं। इनमें से अब तक कुमाऊं की सबसे बड़ी झील भीमताल है। जिसका आकार त्रिभुजाकार है। बता दें कि भीमताल झील की लंबाई करीब 1674 मीटर है।

यह भी पढ़े : भाजपा ने मीडिया समन्वय के लिए बनाए लोस प्रभारी व कमेटियां, सीएम करेंगे मीडिया सेंटर का उद्घाटन

मेलापानी में बनेगी दो किमी लंबी कृत्रिम झील

पिथौरागढ़ जिले के मेलापानी में करीब दो किमी लंबी कृत्रिम झील बनेगी। जिसके बाद ये लंबाई के हिसाब से कुमाऊं की सबसे बड़ी झील के साथ ही जिले की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होगी। झील के सर्वे का काम हो चुका है और सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसकी डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

बता दें कि मेलापानी मुनस्यारी मार्ग पर पड़ता है। ये जगह प्राकृतिक रूप से बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां की सुंदरता आपको कुछ क्षण यहां पर बिताने के लिए जरूर मजबूर कर देगी। मेलापानी पिथौरागढ़ शहर से 22 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। पिथौरागढ़ से मेलापानी 45 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

Related posts

हरिद्वार पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, दो दिन डेड बॉडी के साथ रहे अभियुक्त, लगाना था ठिकाने,नही हो पाए कामयाब, जानिए पूरा मामला।

doonprimenews

UKPSC :समूह -ग की दो भर्तियों के लिए तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में,तैयारी में जुटा आयोग

doonprimenews

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, यहां उत्तर प्रदेश के तीन दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में बह गए

doonprimenews

Leave a Comment