अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chamoli:घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत, डीडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव

On: July 8, 2025 7:53 AM
Follow Us:

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के गड़सीर गांव में घास काटने गई एक महिला की चट्टान से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, गड़सीर गांव निवासी 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह मंगलवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गईं। घटना से घबराई अन्य महिलाओं ने गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत तहसील प्रशासन को जानकारी दी और मदद मांगी। देर शाम डीडीआरएफ टीम और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा गया है। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढें- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर विशेष जोर, रेलवे स्टेशनों का जोनवार विभाजन और सघन निगरानी व्यवस्था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment