अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर ने दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या की, आरोपी फरार

On: July 7, 2025 4:01 PM
Follow Us:

हरिद्वार। जिले के रोशनाबाद क्षेत्र से सटे नवोदय नगर कॉलोनी में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने सरेराह अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

लिव-इन में रह चुके थे दोनों, अलग होने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका हंसिका, उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह पहले आरोपी प्रदीप के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों कुछ समय पहले तक हरिद्वार के सिडकुल इलाके में साथ रहते थे। एक माह पूर्व दोनों के बीच अनबन के बाद हंसिका ने प्रदीप से दूरी बना ली और रोशनाबाद में अपनी सहेली के घर रहने लगी, जबकि प्रदीप हेतमपुर गांव में अपने दोस्त वरुण के साथ रहने चला गया।

शक के चलते रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप को शक था कि हंसिका का किसी अन्य युवक से संबंध है। इसी शक के चलते उसने सोमवार को हंसिका को नवोदय नगर कॉलोनी में मिलने के लिए बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों काफी देर तक सड़क पर टहलते हुए बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद प्रदीप ने अपनी जेब से चाकू निकाला और हंसिका के गले पर वार कर दिया।

घटना के बाद सड़क पर तड़पती रही युवती

घायल हंसिका काफी देर तक सड़क पर तड़पती रही। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हंसिका, प्रदीप और वरुण तीनों की जान-पहचान सीतापुर से ही थी।

पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग और रिश्तों में दरार के चलते हुई हत्या मान रही है। फिलहाल आरोपी फरार है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढें- देहरादून में बुजुर्ग महिला पर रॉटवीलर कुत्तों का जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में कुदरत का कहर: 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में ब्लैकआउट, घरों में रहने की सलाह

फर्रुखाबाद में सनसनीखेज वारदात: फोन पर विवाद के बाद सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, हालत गंभीर

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

गुरुग्राम में पहिये थमे: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 500 ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर, 100 से अधिक सिटी बसों का चक्का जाम

Leave a Comment