उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर शुरू हुईं 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर, सफर होगा आरामदायक और पॉल्यूशन फ्री - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर शुरू हुईं 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर, सफर होगा आरामदायक और पॉल्यूशन फ्री

On: July 7, 2025 10:06 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास और परिवहन सुविधाओं के सशक्तिकरण को लेकर लगातार नई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) के बेड़े में शामिल 20 नई एसी मिनी टेंपो ट्रैवलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 10 टेंपो ट्रैवलर देहरादून-मसूरी और 10 हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर संचालित की जाएंगी।

सरकार का मानना है कि इन रूटों पर नई वातानुकूलित टेंपो ट्रैवलर के संचालन से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा। साथ ही, पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अधिक सरल और सुगम होगा। इन सेवाओं के शुरू होने से मसूरी और नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खुद भी नई टेंपो ट्रैवलर में सफर कर इसके अनुभव साझा किए। उन्होंने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक सफर किया और कहा कि यह पहल राज्य के पर्यटन और परिवहन दोनों क्षेत्रों के लिए सकारात्मक साबित होगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यदि यह प्रयास सफल रहता है तो आगे चलकर इस तरह की और भी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के प्रत्येक कोने को मजबूत सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही हैं, जिससे उन्हें पारदर्शी और सुगम यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

सीएम धामी ने यह भी बताया कि सरकार के प्रयासों के चलते परिवहन निगम लगातार तीन वर्षों से मुनाफे में चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस निगम को कभी घाटे का निगम कहा जाता था, वह अब लाभ में कार्य कर रहा है। परिवहन विभाग की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जल्द ही परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी। इसके लिए खरीद प्रक्रिया तेजी से चल रही है। साथ ही, 100 हाईटेक बसें खरीदकर निगम के बेड़े में जोड़ने की योजना है, जिससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के साधनों को बेहतर बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करना और स्थानीय लोगों के लिए विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।

यह भी पढें- बाजपुर में घर में घुसकर हमला, मां-बेटी की हालत गंभीर, एक अन्य घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment