अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा, अलर्ट रहें

On: July 6, 2025 3:31 PM
Follow Us:

देहरादून। प्रदेशभर में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बादलों का डेरा छाया हुआ है और कई जगहों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जबकि निचले क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की आशंका जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और मंगलवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

रविवार को सुबह से ही दून में बादलों की आवाजाही बनी रही और दिनभर हल्की बौछारें पड़ती रहीं। राजपुर रोड, सहस्रधारा, मालसी, हाथीबड़कला समेत कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर फुहारें पड़ीं। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन के हालात बन गए हैं। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों में जेसीबी मशीनें और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव व बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढें- दून में अवैध मोबाइल टावरों पर बड़ी कार्रवाई: दर्जनों टावर सील, प्रशासन के सख्त तेवर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment