अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: नशे में गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: June 23, 2025 11:23 AM
Follow Us:

रुद्रपुर (गदरपुर)। उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक भयावह मोड़ ले लिया। नशे में धुत एक पति ने महज खाने को लेकर हुए झगड़े में अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति समेत ससुर और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

खाने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

ग्राम ढीमरखेड़ा निवासी शादाब हुसैन का शनिवार रात अपनी 30 वर्षीय पत्नी मुर्सलीन जहां से विवाद हो गया। नशे में धुत शादाब ने गुस्से में आकर पत्नी के पेट में एक के बाद एक कई बार चाकू से वार किए और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मुर्सलीन को स्थानीय लोगों ने गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायत पर पति समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतका के भाई इस्तकार की शिकायत पर गदरपुर थाने में शादाब हुसैन, उसके पिता नवाब हुसैन और भाइयों नदीम व समद के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शादाब को रविवार को काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि वह नशे की हालत में था और खाना मांगे जाने पर गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी।

आर्म्स एक्ट की भी बढ़ी धाराएं

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया है। इस आधार पर शादाब पर हत्या के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी पहुंचे मौके पर, बेटी से की मुलाकात

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा रविवार सुबह घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतका की 10 वर्षीय बेटी से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां के साथ हुई घटना को बयां किया, जिससे मौजूद अधिकारी भी भावुक हो उठे।

मृतका के मायके वालों का अस्पताल में हंगामा

मृतका का शव जिला अस्पताल में रखा गया था। रविवार सुबह जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो मुर्सलीन की लाश देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते हुए जमकर हंगामा किया और अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

12 साल से हो रहा था उत्पीड़न

मृतका के भाई इस्तकार ने बताया कि बहन की शादी 12 साल पहले शादाब हुसैन से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता था। ससुर, देवर और पति मिलकर आए दिन मारपीट करते, दहेज की मांग करते और मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते थे।

शनिवार रात भी उन्होंने मुर्सलीन को पीटा और अंत में चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढें- Chardham Yatra: यमुनोत्री मार्ग पर भारी भूस्खलन, पहाड़ी दरकी; कई श्रद्धालुओं के दबने की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment