अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जनता एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, रायवाला स्टेशन के पास मची सनसनी

On: June 22, 2025 7:46 AM
Follow Us:

रायवाला रेलवे स्टेशन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और रायवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेज दिया गया है। रायवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बी.एल. भारती के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है और मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

ट्रेन के चालक के अनुसार, व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन को रोकने का समय नहीं था। इस दुखद घटना के कारण हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रायवाला जंक्शन पर रोकना पड़ा, जिससे वह करीब 25 मिनट देरी से रवाना हो सकी।

पुलिस अब मृतक की शिनाख्त और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों की सूची से मेल करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है।

यह भी पढ़ें : रुद्रप्रयाग में पहाड़ी दरकी, यात्रियों को पैदल चलना पड़ा छह किमी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment