अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड सचिवालय में उपनलकर्मी की गुंडई: छुट्टी भरने से रोका तो अनुसचिव पर तानी पिस्टल, हाथापाई में लगे चोट

On: June 13, 2025 8:28 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय एक बार फिर सुरक्षा चूक को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। गुरुवार को सचिवालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक उपनलकर्मी ने छुट्टी से जुड़े विवाद में अनुसचिव पर पिस्टल तान दी। मामूली बात पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई, जिसमें अनुसचिव को चोटें भी आईं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खुद से छुट्टी भरने पर हुआ विवाद

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में अनुसचिव बलवंत सिंह भाकुनी ने बताया कि उपनलकर्मी हरीश सिंह ध्यानी सचिवालय में उनके अधीन कार्यरत है। बीते कुछ दिनों से वह बिना सूचना कार्यालय से गैरहाज़िर था। गुरुवार को जब वह कार्यालय पहुंचा, तो बिना किसी अनुमति के खुद की उपस्थिति दर्ज करने लगा और रजिस्टर में अपनी अनुपस्थिति काटने लगा। अनुसचिव ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो वह बिफर उठा और जेब से पिस्टल निकालकर सीधे उन पर तान दी।

गाली-गलौज और हाथापाई, सुरक्षाकर्मियों ने छीनी पिस्टल

भाकुनी के अनुसार, आरोपी ने न सिर्फ पिस्टल तानी, बल्कि गाली-गलौज भी की। बचाव के प्रयास में दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें अनुसचिव को हाथ पर चोट आई। शोर सुनकर तत्काल सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी से पिस्टल छीन ली।

एयर पिस्टल निकली, लेकिन बड़ा सवाल सुरक्षा पर

कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपी के कब्जे से जो हथियार बरामद हुआ है, वह एयर पिस्टल है। हालांकि, इससे किसी की जान को तत्काल खतरा नहीं था, लेकिन सचिवालय जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का हथियार पहुंच जाना, गंभीर चिंता का विषय है। आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

सचिवालय की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ मारपीट और ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गेट पर कड़ी चेकिंग के बावजूद एक कर्मचारी द्वारा पिस्टल भीतर लाया जाना सुरक्षा प्रणाली की विफलता को दर्शाता है।

सवाल यह उठता है कि क्या सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण इमारत की सुरक्षा केवल औपचारिक जांच तक सीमित रह गई है? यह घटना आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग को और मजबूत कर सकती है।

यह भी पढें- Liquor Ban: उत्तराखंड के इन इलाकों में पूरी तरह शराब पर रोक, धामी सरकार का सख्त आदेश जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment