अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar: धनौरी में गंगनहर हादसा – बेटे को बचाने कूदे पिता, संतुलन बिगड़ने से बेटी भी डूबी, तीनों लापता

On: June 11, 2025 3:04 PM
Follow Us:

हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। उत्तर प्रदेश के रामपुर से अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह आए एक व्यक्ति मेहंदी हसन और उसके दो बच्चे गंगनहर में डूब गए।

बुधवार को मेहंदी हसन अपने 10 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे तौफीक के साथ धनोरी बावनदर्रे स्थित नई गंगनहर पर घूमने पहुंचे थे। वहां सभी नहर की पटरी पर बैठकर पानी में पैर डाले हुए थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से तौफीक गहरे पानी में बह गया।

बेटे को डूबता देख मेहंदी हसन ने बेटी को किनारे बैठाकर तौफीक को बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश इसी दौरान बेटी का भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी पानी में जा गिरी। देखते ही देखते तीनों नहर के तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान के नेतृत्व में जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन देर शाम तक भी किसी का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

इस हृदयविदारक हादसे से इलाके में शोक की लहर है, वहीं परिवारजन सदमे में हैं। जल पुलिस की तलाश अभी भी जारी है।

यह भी पढें- Mussoorie: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल करेंगे मसूरी दौरा, LBS अकादमी में प्रशिक्षणरत अधिकारियों को देंगे संबोधन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment