अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत कई प्रस्तावों पर मुहर की संभावना

On: June 11, 2025 7:05 AM
Follow Us:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 11 जून को सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले धामी कैबिनेट कुछ बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

पंचायत चुनाव को लेकर आ सकता है बड़ा फैसला

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों पर चर्चा संभावित है। साथ ही, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। सरकार ने पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है और पंचायती राज विभाग ने आरक्षण संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी है। संभावना है कि 19 जून तक पंचायती राज विभाग चुनाव आरक्षण प्रस्ताव शासन और निर्वाचन आयोग को सौंप देगा। ऐसे में आज की बैठक पंचायत चुनाव को लेकर नीतिगत निर्णय का आधार बन सकती है।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ये प्रस्ताव भी एजेंडे में

बैठक में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी फैसला हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव दिया है कि अब परिवार रजिस्टर नकल के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, रोगी कल्याण समितियों के गठन को लेकर प्रस्ताव लाया गया है, जिसके तहत राज्य के ब्लॉक स्तर पर समितियाँ गठित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया होगी डिजिटल

शिक्षकों के स्थानांतरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

अन्य प्रस्ताव जिन पर लग सकती है मुहर

रायपुर क्षेत्र की फ्रीज भूमि को मुक्त करने का प्रस्ताव

राज्य के 8 शहरों में 23 खेल अकादमियों के निर्माण को लेकर लेगेसी प्लान को मंजूरी

नंदा गौरा योजना के तहत छात्राओं को स्किल आधारित कोर्स के बाद अतिरिक्त सहायता राशि

उपनल कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए नीति तैयार करने संबंधी प्रस्ताव

यह भी पढें- चकराता में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई झपकी और वाहन जा गिरा खाई में; मौके पर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment