उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना सेरसी-बडासू क्षेत्र के पास हुई, जहां हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक सड़क पर उतरने का फैसला लिया।
हेलीकॉप्टर में कुल पांच यात्री सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपात लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार से हल्की टक्कर भी खा गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
यूसीएडीए (UCADA) के सीईओ ने जानकारी दी कि सिरसी से उड़ान भरने के बाद क्रिस्टल एविएशन का यह हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के चलते निर्धारित हेलीपैड की बजाय सड़क पर उतारा गया। घटना की जानकारी तत्काल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी गई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
उत्तराखंड के एडीजी (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक एहतियाती लैंडिंग थी और सभी यात्री सकुशल हैं। बाकी हेलीकॉप्टर शटल सेवाएं पूर्ववत तय समय के अनुसार संचालित हो रही हैं।
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित हवाई सेवाओं की तकनीकी जांच और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है, लेकिन प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।








