अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरी – तीन मृत, पांच घायल

On: June 7, 2025 8:03 AM
Follow Us:

मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलम से मुनस्यारी की ओर आ रही बोलेरो कैंपर (यूके 05 टीए 5010) बुर्फू और रिलकोट के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधा गोरी गंगा नदी में जा समाई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति अब भी लापता है।

घटना स्थल मुनस्यारी से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है और यह मार्ग चीन सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है।

मृतकों में 10 वर्षीय बालक भी शामिल

आईटीबीपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना शाम लगभग चार बजे हुई। मृतकों की पहचान जीवन सिंह (40 वर्ष), मोहन सिंह (38 वर्ष) – दोनों निवासी मदकोट – और एक 10 वर्षीय बालक के रूप में हुई है। बालक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, हालांकि उसे मुनस्यारी का निवासी बताया जा रहा है।

पांच घायल, एक अब भी लापता

घटना में घायल हुए लोगों में पुष्पा देवी (38 वर्ष, मुनस्यारी), पुष्कर सिंह (32 वर्ष, मदकोट), भगत सिंह (45 वर्ष, मदकोट), कैलाश (22 वर्ष, मदकोट) और दिव्यांशु (17 वर्ष, मुनस्यारी) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आईटीबीपी ने चलाया रेस्क्यू अभियान

14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी राम भरत सिंह कुशवाहा और द्वितीय कमान अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में जवानों ने त्वरित बचाव अभियान चलाया। खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालकर रिलकोट चेक पोस्ट पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद निजी वाहनों की मदद से घायलों और मृतकों के शवों को मुनस्यारी भेजा गया।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना

घटना की सूचना मिलते ही मुनस्यारी से प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें रवाना हो गईं। दुर्गम और रात का समय होने के कारण टीमों के घटनास्थल पर रात दस बजे के बाद ही पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है और लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment