अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में दवा फैक्ट्री पर छापा, बिना लाइसेंस बन रही थीं प्रतिबंधित दवाएं ,संचालक हिरासत में

On: June 7, 2025 7:51 AM
Follow Us:

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के आईआईडीसी सेक्टर में स्थित एक दवा निर्माण इकाई पर केंद्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), राज्य व केंद्रीय औषधि विभाग तथा हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में अवैध तरीके से दवाओं का निर्माण होता पाया गया, जिसके चलते भारी मात्रा में तैयार दवाएं और कच्चा माल जब्त कर फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक सुनील कुमार वर्मा पुत्र चैन सुख, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को मौके से हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दवा निर्माण उसी की निगरानी में हो रहा था। बाद में एनसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई।

इस संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई देहरादून सब-जोन की औषधि निरीक्षक अनीता भारती को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि एक पुराने नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्ट्री की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था। सूचना पुख्ता पाए जाने पर टीम ने फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां दवाओं का निर्माण कार्य सक्रिय अवस्था में पाया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था, और वह केवल खाद्य लाइसेंस के आधार पर औषधियों का निर्माण कर रहा था। प्राथमिक स्तर पर कुछ जब्त दवाओं में नारकोटिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका भी जताई गई है। एनसीबी की टीम ने संपूर्ण दवा स्टॉक और कच्चे माल को सील करते हुए जब्त कर लिया और उन्हें परीक्षण के लिए अपने साथ ले गई।

राज्य व केंद्रीय औषधि विभाग की टीमों ने भी फैक्ट्री से अलग-अलग दवाओं के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच फैक्ट्री को सील कर पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

एनसीबी टीम: इंस्पेक्टर पारस नाथ, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, अजीत सिंह मीणा, सिपाही अमन शर्मा

राज्य औषधि विभाग: अनीता भारती, हरीश सिंह, मेघा (हरिद्वार), अमित कुमार आज़ाद (रुद्रप्रयाग), ऋषभ धामा (टिहरी)

केंद्रीय औषधि विभाग: सहायक औषधि नियंत्रक कमल हलदार, डॉ. मनीष कुमार, अंजन कुमार, महेन्द्र सिंह

हरिद्वार पुलिस टीम: सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, सिपाही कुलदीप डिमरी, कुलदीप सिंह, सुनील सैनी, अनिल कंडारी

इस कार्रवाई ने जिले में चल रहे अवैध औषधि कारोबार की सच्चाई उजागर कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दवा निर्माण से जुड़े ऐसे गैरकानूनी कारखानों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment