अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 सस्पेंड

On: June 3, 2025 8:29 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आए एक बड़े जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा हस्तक्षेप किया है। मामले में दो आईएएस, एक पीसीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 12 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय घोटाले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद लिया गया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अब राज्य सरकार ऐसे भ्रष्टाचार को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

यह जमीन घोटाला उस समय उजागर हुआ जब हरिद्वार नगर निगम द्वारा मात्र 15 करोड़ रुपये की एक अनुपयुक्त और बेकार भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदा गया। न तो इस जमीन की तत्काल कोई आवश्यकता थी, न ही खरीद प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता बरती गई। इस खरीद में शासन के नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और नियमों को दरकिनार करते हुए यह सौदा पूरा किया गया।

घोटाले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी, और एसडीएम अजयवीर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनके साथ ही वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, कानूनगों राजेश कुमार, तहसील प्रशासनिक अधिकारी कमलदास, और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की को भी सस्पेंड किया गया है।

इस कार्रवाई से उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में अब तक का सबसे कड़ा संदेश गया है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अफसरों पर इतनी कठोर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री धामी के इस कदम को केवल एक घोटाले की कार्रवाई न मानकर प्रशासनिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले, कार्रवाई के पहले चरण में नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट, और अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को भी निलंबित किया गया था। वहीं, संपत्ति लिपिक वेदवाल का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है और उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

अब यह मामला विजिलेंस जांच के अधीन है, जिससे पूरे घोटाले की तह तक जाने की तैयारी हो चुकी है। यह कार्रवाई न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि प्रदेश की राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही की नई मिसाल भी बन सकती है।

यह भी पढें- प्रदेश में पंचायती राज को लेकर गहराया संकट, राजभवन ने अध्यादेश पर लगाई रोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

एक उदास भारतीय महिला रसोई में एक खाली एलपीजी सिलेंडर के पास बैठी है, जो सिलेंडर की कमी और घरेलू कलह को दर्शाता है।

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने कहा- ‘सिलेंडर आएगा तभी बनेगा खाना’, गुस्से में पति ने लगा ली फांसी

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment