दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार के दौरे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा में पवित्र स्नान कर अपने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की सफलता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला हरिद्वार दौरा था, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर विधिवत मां गंगा का पूजन और स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा द्वारा पारंपरिक रूप से उनका स्वागत-सत्कार किया गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
गंगा तट पर अपने भाव व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मां गंगा का यह स्नान मेरे लिए बेहद खास और आत्मिक अनुभव है। दिल्ली की जनता के आशीर्वाद और सहयोग से मेरी सरकार ने 100 दिन पूरे किए हैं। इस पावन अवसर पर मैंने मां गंगा के चरणों में नमन कर भारत के समग्र विकास की प्रार्थना की है। मेरी यही कामना है कि हमारा देश विश्वगुरु बने और उसमें दिल्ली अग्रणी भूमिका निभाए।”
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
मुख्यमंत्री की इस आध्यात्मिक यात्रा को उनके सरकार के शुरुआती कार्यकाल के संकल्पों और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।







