अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुरादाबाद के कोच पर जूडो खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोप, फार्महाउस में हुई घटना की शिकायत सीएम योगी और धामी तक पहुंची, पुलिस ने दर्ज किया केस

On: May 30, 2025 10:33 AM
Follow Us:

देहरादून निवासी एक राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी ने 70 वर्षीय कोच सतीश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि मुरादाबाद निवासी कोच ने प्रैक्टिस के बहाने फार्महाउस पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

घटना के बाद खिलाड़ी ने देहरादून लौटकर रजपुरा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे घटनास्थल मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र होने के कारण वहां ट्रांसफर कर दिया गया। अब भोजपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

फार्महाउस पर बुलाकर किया गलत व्यवहार

खिलाड़ी ने बताया कि वह देहरादून में एक महिला कोच से जूडो की ट्रेनिंग ले रही थी। इसी दौरान एनआईओएस भोपाल में उसका चयन हुआ, लेकिन महिला कोच ने वहां की ट्रेनिंग को कमजोर बताते हुए उसे मुरादाबाद निवासी सतीश शर्मा से ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। इसके बाद कोच सतीश शर्मा ने उसे अपने सेंटर और फार्महाउस पर बुला लिया।

12 मार्च की सुबह पीड़िता को इस्लाम नगर स्थित फार्महाउस पर ले जाया गया। वहां कोई अन्य खिलाड़ी या स्टाफ मौजूद नहीं था। आरोप है कि प्रैक्टिस के बाद कोच ने उसे अपने कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो कोच ने करियर खराब करने की धमकी दी।

मानसिक तनाव में आकर टूटा आत्मविश्वास

खिलाड़ी ने बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से इतनी आहत हो गई कि उसका खेल पर बुरा असर पड़ा। होली के बाद होने वाले जूनियर नेशनल ट्रायल में वह प्रदर्शन नहीं कर सकी और हार गई। इसके बाद वह देहरादून लौट आई और मामले की शिकायत की।

मुख्यमंत्री से लेकर खेल संगठनों तक पहुंचाई शिकायत

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ हो गई थीं, जिस कारण शुरुआत में शिकायत नहीं कर सकीं। बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के खेल मंत्री, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया तक अपनी शिकायत पहुंचाई।

पुलिस कर रही है गहन जांच

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि यह मामला भोजपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए देहरादून में दर्ज जीरो एफआईआर को यहां स्थानांतरित कर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी कोच का बयान

वहीं, आरोपी सतीश शर्मा ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी सिर्फ देहरादून के रजपुरा थाने से सूचना मिलने के बाद हुई। उन्होंने कहा, “एफआईआर यहां क्यों दर्ज हुई, यह मुझे नहीं पता। फिलहाल मुझे कुछ कहना नहीं है, पुलिस जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।”

यह भी पढें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की जीत, तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment