Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज छाए रहेंगे बादल; इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी।

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को देहरादून में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। वहीं आसपास के क्षेत्रो में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी।

सोमवार को हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज मौसम बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

Related posts

Uttarkhand: रामनगर पिरुमदारा में प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित , केन्द्र सरकार पर किया हमला,बोली 75 वर्षों में अगर कुछ नहीं हुआ, तो IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए…?

doonprimenews

अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।गैर कानूनी रूप से रेडी ठेली तथा दो पहिया वाहन के विरूद्ध दून पुलिस ने की चालान की कार्यवाही।

doonprimenews

Chardham Yatra :केदारनाथ और बदरीनाथ में वीआईपी श्रद्धालुओं से अबतक 24 लाख रूपये कमा चुकी बीकेटीसी, मुख्यमंत्री धामी, अक्षय कुमार, कंगना रनौत समेत कई VIP ने किए दर्शन

doonprimenews

Leave a Comment