"हरिद्वार अर्द्ध कुंभ 2027 की तैयारियां तेज़, 104 घाट होंगे संवरित; पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ने गिनाईं प्रमुख योजनाएं - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“हरिद्वार अर्द्ध कुंभ 2027 की तैयारियां तेज़, 104 घाट होंगे संवरित; पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ने गिनाईं प्रमुख योजनाएं

On: May 28, 2025 6:52 AM
Follow Us:

देहरादून। हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्द्ध कुंभ मेले को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

104 घाटों का सुंदरीकरण और नए घाटों का निर्माण

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अर्द्ध कुंभ के अवसर पर हरिद्वार में स्थित 104 घाटों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही 5.5 किलोमीटर क्षेत्र में नए घाटों का निर्माण भी प्रस्तावित है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित स्नान का अनुभव मिल सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

समय से नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी और आवश्यक पद

कुंभ के मद्देनज़र विभिन्न निर्माण कार्यों और प्रबंधन के लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

भीड़ प्रबंधन और यातायात पर रहेगा विशेष ध्यान

हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं, संतों और साधकों के आगमन को ध्यान में रखते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को अत्यंत व्यवस्थित रूप देने की योजना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 25 मेडिकल पोस्ट की योजना

मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट की स्थापना की जाएगी। साथ ही पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

कुंभ क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण और विकास कार्य

मंत्री ने बताया कि कुंभ की तैयारियों के तहत चमगादड़ टापू, भीमगौड़ा, पंतद्वीप मैदान, ऋषिकुल, चीला और बहादराबाद क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि हर क्षेत्र में सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ेगा सिंगटाली पुल, 25 लाख से अधिक लोगों को होगा लाभ

एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा में मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में कौड़ियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग पर सिंगटाली में गंगा नदी पर 150 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 57.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है।

इस पुल के निर्माण से गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के बीच की दूरी घटेगी, जिससे यात्रियों और क्षेत्रवासियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि ईंधन की भी बचत होगी।

35 विधानसभा क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ

इस पुल से 35 विधानसभा क्षेत्रों की करीब 25 लाख जनसंख्या को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने पुल के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

यह भी पढें- देहरादून सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों की संभावना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment