अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड पुलिस में फिटनेस ड्राइव, हर शुक्रवार मोटापे और शुगर पीड़ित कर्मियों की परेड अनिवार्य , IG ने जारी किए सख्त निर्देश

On: May 27, 2025 9:35 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस कर्मियों की सेहत अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। फिट उत्तराखंड अभियान को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाते हुए कुमाऊं रेंज की आईजी रिधिम अग्रवाल ने बीमार पुलिसकर्मियों की नियमित परेड और स्वास्थ्य परीक्षण की पहल शुरू की है।

राज्य में लंबे समय से पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के कई दावे किए गए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनका अमल न के बराबर रहा। दिवंगत IPS केवल खुराना के प्रयासों के बाद कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस दिशा में गंभीरता से सक्रिय नहीं हुआ। अब IG रिधिम अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हर शुक्रवार होगी विशेष परेड, होगा स्वास्थ्य परीक्षण
IG के निर्देशों के अनुसार, मोटापे, उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मियों की हर शुक्रवार को पुलिस लाइन में विशेष परेड कराई जाएगी। इस दौरान उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। परेड के आयोजन की जिम्मेदारी लाइन के सीओ और प्रतिसार निरीक्षक (RI) पर होगी। खुद IG भी इन गतिविधियों की निगरानी करेंगी।

योग और संतुलित जीवनशैली की ओर बढ़ेंगे कदम
IG रिधिम अग्रवाल ने सभी एसएसपी को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित करें, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन कार्मिकों को योग, व्यायाम और संतुलित आहार जैसी आदतों के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके।

गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मियों को मिलेगा बेहतर इलाज और आर्थिक मदद
IG ने यह भी निर्देश दिया है कि कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार और आवश्यक आर्थिक सहायता दी जाए। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक उपाधीक्षक स्तर का अधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक को स्वास्थ्य कल्याण अधिकारी नामित किया जाएगा, जो संबंधित सरकारी योजनाओं और जीवन रक्षक निधियों का लाभ इन कर्मियों को समय पर दिलाएंगे।

आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से इलाज पर होगी निगरानी
यदि कोई कर्मी आयुष्मान योजना या गोल्डन कार्ड के अंतर्गत किसी पैनल अस्पताल या OPD में इलाज करवा रहा है तो उसका बिल और वाउचर तुरंत पास कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही, अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन से समन्वय बनाकर उनके उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाएगी।

IG रिधिम अग्रवाल की यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि अब उत्तराखंड पुलिस विभाग में स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढें- देहरादून: कारोबारी की रहस्यमयी मौत, घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका तेज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment