अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नई टिहरी में रातभर हुई तेज बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा और पानी

On: May 27, 2025 7:09 AM
Follow Us:

नई टिहरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। खासकर मोलधार क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक हो गए जब बरसाती नाले की निकासी बाधित होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर वाल्मीकि बस्ती में जा घुसा। यह सारा मलबा और पानी सीधे लोगों के घरों में दाखिल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के वक्त अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। अचानक घरों में पानी और मलबा घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मकानों में चार से पांच फीट तक मलबा भर गया। सबसे अधिक नुकसान राजू, रमेश, शिवचरण, सुनील, बबलू और बालेश के घरों को हुआ है। इनके घरों में रखा राशन, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया।

इसी के साथ निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय और आंचल डेयरी के पास बहने वाले गदेरे से भी भारी मात्रा में मलबा बहकर मुख्य सड़क पर फैल गया। इससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया और स्कूल बस समेत अन्य वाहन मोलधार होते हुए मुश्किल से अपनी मंजिल तक पहुंचे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई होती, तो इस तरह की आपदा से बचा जा सकता था। प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा प्रदान किया जाए।

यह भी पढे़ – रामनाथ कोविंद का बयान: ‘वन नेशन-वन इलेक्शन से भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति’, हरिद्वार दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment