अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लच्छीवाला रेंज में वन विभाग ने घर से 20 किलो प्रतिबंधित मांस और सांभर के दो सिर बरामद, एक गिरफ्तार, दो फरार

On: May 26, 2025 12:32 PM
Follow Us:

डोईवाला (देहरादून)। लच्छीवाला रेंज में वन विभाग ने प्रतिबंधित मांस के अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने मौके से लगभग 20 किलो प्रतिबंधित मांस और दो कटे हुए सांभर के सिर बरामद किए। मामले में वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा देवी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी – वीरेंद्र सिंह और खैरी निवासी धर्मेंद्र उर्फ सुम्मी – छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए।

वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजावाला क्षेत्र में स्थित एक घर में वन्यजीव का मांस रखा गया है। सूचना की पुष्टि के लिए टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। वीरेंद्र सिंह के घर पर जब छापा मारा गया, तो वहां से दो सांभर के कटे हुए सिर, 19 किलो कच्चा मांस और एक किलो पका हुआ मांस बरामद हुआ।

पूछताछ में पूजा देवी ने स्वीकार किया कि वह अपने पति और धर्मेंद्र के साथ मिलकर यह मांस दो सौ रुपये प्रति किलो की दर से बेचती थी। पूछताछ के बाद पूजा देवी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

वहीं, मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह और उसका सहयोगी धर्मेंद्र छापेमारी से पहले ही फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

इस कार्रवाई में वन दरोगा चंडी प्रसाद उनियाल, इतेंद्र बर्तवाल, अंकित, वपिल सिंह, सीमा मिश्रा, मीना, प्रदीप सिंह और दीपक सिंह सहित कई वनकर्मी शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढें- रामजी लाल सुमन को मथुरा जाने से रोका, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment