अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में शहीद सैनिकों के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख रुपये, मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से लागू होगा लाभ

On: May 26, 2025 9:51 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए बड़ी घोषणा को अमलीजामा पहना दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर की गई घोषणा के तहत अब बलिदानी सैनिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये के स्थान पर 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रस्ताव को पहले न्याय विभाग और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था। हालांकि, वित्त विभाग ने शुरुआत में इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, जिससे मामला अटक गया था। लेकिन अब वित्त विभाग की आपत्तियों का समाधान करते हुए सरकार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अनुग्रह राशि मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि यानी 26 जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी। इसका लाभ उत्तराखंड राज्य के उन सभी बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं।

1679 सैनिकों ने दी देश के लिए शहादत

उत्तराखंड वीर भूमि के रूप में जाना जाता है, जहां अब तक कुल 1679 सैनिक देश की सेवा में शहीद हो चुके हैं। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान 245 सैनिकों ने बलिदान दिया, जबकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में 217 जवान शहीद हुए थे।

सरकार का बड़ा निर्णय

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब प्रदेश के शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment