Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand: वर्षा और बर्फबारी से ग्रामीण जीवन हुआ अस्त -व्यस्त, विद्युत आपूर्ति भी हुई बाधित

बड़ी खबर पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में शनिवार की देर शाम से हल्की वर्षा शुरू हुई थी। जबकि गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। आज (रविवार) सुबह भी जारी रही।वर्षा और बर्फबारी के कारण ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ‌भले ही यह वर्षा व बर्फबारी सेब की बागवानी और नगदी फसलों के लिए संजीवनी है।


दरअसल,जनपद में बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्कीटॉप से गंगोत्री तक अवरुद्ध हो गया है। इस क्षेत्र में अभी बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी से लेकर जानकी चट्टी के बीच बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा जनपद के 10 से अधिक संपर्क मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है।

तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र 10 गांव एवं तहसील भटवाड़ी के गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम के कार्मिको द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने हेतु प्रयासरत है।

Related posts

उत्तराखंड मे 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशीयों नामांकन, भाजपा ने किया तारीखों का एलान

doonprimenews

अग्नि वीर भर्ती में कई नियमों में हुए बदलाव , जानिए कैसे करें आवेदन , पढिए पूरी खबर

doonprimenews

Uttarakhand Breaking- लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रामझूला पुल (Ramjhula Bridge) पर दरार आने के चलते आवाजाही की गई बंद

doonprimenews

Leave a Comment