अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सफाई व्यवस्था पर महापौर का एक्शन मोड, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

On: May 25, 2025 6:52 AM
Follow Us:

देहरादून। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था और घर-घर कूड़ा उठान में आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम में सफाई निरीक्षकों की एक आपात बैठक बुलाई। नगर आयुक्त नमामी बंसल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महापौर ने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब व्यवस्था में ठोस सुधार नजर आना चाहिए, वरना जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने निर्देश दिए कि हर वार्ड में कूड़ा उठान के लिए लगाए गए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए और उनके फेरे नियमित व प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, कांपैक्टर के जरिए कूड़े के सुचारु ढंग से परिवहन की व्यवस्था बनाने को कहा गया है। उन्होंने सफाई निरीक्षकों से उनके-उनके वार्डों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और जिन इलाकों में समस्याएं हैं, उनका तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि पार्षदों से सीधे सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया जाएगा ताकि जमीनी हकीकत को समझा जा सके। महापौर ने इस दौरान यह भी कहा कि यदि सफाई में लापरवाही बरती गई या कूड़ा उठान में अनियमितता सामने आई, तो संबंधित कार्मिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर हर हाल में स्वच्छ दिखना चाहिए और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था 100 प्रतिशत क्रियान्वित होनी चाहिए। इस कार्य को अंजाम देने वाली अनुबंधित संस्था सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।

महापौर ने कंपनी के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि तय समय सीमा में सेवाओं में सुधार नहीं दिखा, तो निगम सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि घर-घर कूड़ा न उठने की शिकायतें यदि दोबारा आईं, तो संबंधित अधिकारियों और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

इस बैठक के माध्यम से नगर निगम ने साफ कर दिया है कि शहर की स्वच्छता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से सक्रिय होकर काम करने की आवश्यकता है।

यह भी पढें-दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, तेज़ बारिश और आंधी ने मचाई तबाही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

एक उदास भारतीय महिला रसोई में एक खाली एलपीजी सिलेंडर के पास बैठी है, जो सिलेंडर की कमी और घरेलू कलह को दर्शाता है।

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने कहा- ‘सिलेंडर आएगा तभी बनेगा खाना’, गुस्से में पति ने लगा ली फांसी

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment