देहरादून के राजपुर में लोहे की रॉड से हमला कर फरार चल रहा आरोपी शाहरुख अंसारी गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के राजपुर में लोहे की रॉड से हमला कर फरार चल रहा आरोपी शाहरुख अंसारी गिरफ्तार

On: May 23, 2025 12:19 PM
Follow Us:

देहरादून, 23 मई:
राजपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहरुख अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को राजपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में वादी आदर्श वीर धवन, निवासी विवेक विहार, जाखन, राजपुर ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी शाहरुख नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर शाहरुख ने उन पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में शाहरुख के खिलाफ मु0अ0सं0: 78/25 अंतर्गत धारा 109 भा0दं0सं0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी व सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके बाद 23 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: शाहरुख अंसारी
  • पिता का नाम: मोहम्मद उस्मान
  • निवासी: नई बस्ती चिड़ो वाली, राजपुर, देहरादून
  • स्थायी पता: ग्राम संधू बर, थाना सवेरा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक अर्जुन गोसाई, चौकी प्रभारी जाखन
  2. हेड कांस्टेबल संतोष कुमार

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- “उत्तराखंड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह को मिला मरणोपरांत शौर्य चक्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने परिजनों को किया सम्मानित – सम्मान लेते वक्त मां की आंखें हुईं नम”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के विवाद में ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

​Kainchi Dham Registration: नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, चारधाम की तर्ज पर बनेगा मोबाइल ऐप

​Dehradun Triple Murder Case: रायपुर में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

​Roorkee Incident: किराए के विवाद में सड़क पर भिड़ीं मकान मालकिन और किराएदार, हाथापाई के दौरान नाले में गिरीं

​Anurag Dobhal Arrested: देहरादून में बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल तीन साथियों समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

UK Weather Today: अक्टूबर में फिर बिगड़े मौसम के मिजाज, उत्तराखंड के 8 जिलों में आफत का अलर्ट

Leave a Comment