उत्तराखंड में मतांतरण, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मतांतरण, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

On: May 23, 2025 7:49 AM
Follow Us:

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बढ़ते मतांतरण मामलों को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को सभी जिलों से अब तक की कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में सत्यापन अभियान बिना किसी रुकावट के लगातार चलना चाहिए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलते ही त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से गहन जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री आवास में गुरुवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीएम धामी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए अभियान को और तेज करने को कहा। उन्होंने 1064 टोल फ्री नंबर का राज्य भर में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर शिकायत दर्ज कर सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा कि आधार कार्ड सहित सभी सरकारी दस्तावेजों के निर्माण के समय उनकी विधिवत जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फर्जी दस्तावेज जारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाए और जिन स्थानों को पहले ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है, वहां दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए समय-समय पर निगरानी रखी जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक के दौरान शत्रु संपत्ति का भी विस्तृत मूल्यांकन कर उसकी संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री की इन सख्त हिदायतों का मकसद प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है।

यह भी पढें- Uttarakhand :45 करोड़ की ठगी कर फरार दीपक मित्तल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Triple Murder: महज 300 रुपये के विवाद में ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी, बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या

​Kainchi Dham Registration: नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जल्द शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, चारधाम की तर्ज पर बनेगा मोबाइल ऐप

​Dehradun Triple Murder Case: रायपुर में घर में घुसकर दंपती और नौकरानी की बेरहमी से हत्या, लूट के इरादे से आए थे बदमाश

​Roorkee Incident: किराए के विवाद में सड़क पर भिड़ीं मकान मालकिन और किराएदार, हाथापाई के दौरान नाले में गिरीं

​Anurag Dobhal Arrested: देहरादून में बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल तीन साथियों समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

UK Weather Today: अक्टूबर में फिर बिगड़े मौसम के मिजाज, उत्तराखंड के 8 जिलों में आफत का अलर्ट

Leave a Comment