पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर मार्ग पर पहाड़ी दरकी, यातायात ठप, वाहन फंसे; सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर मार्ग पर पहाड़ी दरकी, यातायात ठप, वाहन फंसे; सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे

On: May 20, 2025 8:05 AM
Follow Us:

पिथौरागढ़ जिले में सोमवार देर रात हुए भूस्खलन के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच अचानक एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।

इस मार्ग पर यात्रा कर रहे सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक, जो आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे थे या वापस लौट रहे थे, अब मार्ग में ही फंसे हुए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और चट्टानों व मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि अगर मौसम अनुकूल रहा और कार्य में कोई बाधा नहीं आई, तो मार्ग को आज देर शाम तक खोल दिया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर काफी भारी चट्टान गिरी है और उसे हटाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। बोल्डर व मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है, जब तक मार्ग पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता।

यह भी पढें- *कोटद्वार में भूमि विवाद ने ली खूनी रुख, भतीजे ने ताई की ली जान, ताऊ गंभीर घायल*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment