अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: आज से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का दौरा, गुंजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा और होम स्टे योजनाओं का अवलोकन करेंगे

On: May 18, 2025 3:35 AM
Follow Us:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज गुंजी का दौरा करेंगे। अपने इस विशेष दौरे में वे केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।

जेपी नड्डा सबसे पहले देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की प्रस्तुति दिखाई जाएगी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ के गुंजी गांव के लिए रवाना होंगे।

गुंजी पहुंचकर केंद्रीय मंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित होम स्टे योजनाओं का भी जायजा लेंगे। गुंजी में ही उनका रात्रि प्रवास निर्धारित है। वहीं, वे ज्योलिंगकोंग क्षेत्र से आदि कैलाश के दर्शन भी करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा के इस दौरे को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए यह दौरा एक मजबूत संदेश है। नड्डा द्वारा विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा से इन परियोजनाओं को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। साथ ही महिला फेडरेशन द्वारा संचालित कार्यों में स्वास्थ्य मंत्री की भागीदारी मातृशक्ति को सशक्त बनाने वाली साबित होगी।

महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज योजना का सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड को मिल रहा है। सीमावर्ती गांवों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का यह कदम सराहनीय है। नड्डा जैसे वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के इन क्षेत्रों में लगातार दौरे यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकता सीमांत विकास को मजबूत करना है।

गुंजी में रात्रि विश्राम के बाद जेपी नड्डा अगले दिन देहरादून होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह दौरा न केवल योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन का अवसर होगा, बल्कि इससे स्थानीय निवासियों को भरोसा भी मिलेगा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी, छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी भारतीय महिला भी हिरासत में*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment