अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की के मंगलौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

On: May 14, 2025 7:01 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलौर के मंडावली गांव के समीप उजाला फैक्ट्री कट के पास हुआ, जहां कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 13 मई की देर रात हुई, जब मेरठ निवासी कुछ लोग कार से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास पहुंची, तो सामने चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कार सवार शुभम गोयल (पुत्र राजेंद्र गोयल, निवासी गुरुद्वारा रोड, मोदीपुरम, मवाना, मेरठ) और एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और घायल का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर गया है।

यह भी पढें- बीस दिन बाद वतन लौटा भारतीय जवान, अटारी बॉर्डर से हुआ शांतिपूर्ण हस्तांतरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment